
पारदर्शी विकाश न्यूज़ बबेरू /बाँदा
बबेरू कस्बे के हरदौली रोड में सड़क के किनारे खड़े एक युवक को तेज रफ़्तार बाइक सवार ने टक्कर,मार दिया जिसको सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल रिफर किया गया है। बबेरू कस्बे के रहने वाले संतोष कुमार पुत्र रामसुमेर उम्र करीब 28 वर्ष यह सोमवार की दोपहर हरदौली रोड पर सड़क के किनारे खड़ा था, तभी बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे सड़क के किनारे खड़े संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।