
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के विशेषरगंज बाजार में सोमवार शाम बाइक की टक्कर से राकेश कुमार कोरी (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह पत्नी लक्ष्मी की दवा कराकर घर लौट रहे थे। सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था। पिता की तहरीर पर संग्रामपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। राकेश बहुजन समाज पार्टी की खरेथू बूथ इकाई के अध्यक्ष थे। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। बसपा विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध, वरिष्ठ नेता जितेंद्र मिश्र और अन्य पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।