
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। अलीगंज बाजार चौकी क्षेत्र के खड़सा गांव के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर टोयोटा चार पहिया वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फिरोज अहमद निवासी खोदिया भनौली, थाना मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी के रूप में हुई है।हादसे की सूचना मिलते ही बंधुआकला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल चार पहिया वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।