news-details

बांगरमऊ में ई-रिक्शा चालकों से स्टैंड शुल्क के नाम पर वसूली का आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव। बांगरमऊ कस्बे में ई-रिक्शा चालकों ने स्टैंड शुल्क के नाम पर कथित जबरन वसूली के आरोप लगाए हैं। चालकों का कहना है कि उनसे रोजाना पड़ाव या स्टैंड शुल्क के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं।मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक ई-रिक्शा चालक की पर्ची काटता हुआ दिखाई दे रहा है। ई-रिक्शा चालकों का आरोप है कि यह वसूली नगरपालिका के नाम पर कराई जा रही है।चालकों ने मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए और यदि अवैध रूप से वसूली की जा रही है तो उसे रोका जाए।हालांकि, इन आरोपों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।