news-details

बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से 8 मजदूरों की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  कर्नाटक के बेंगलुरु में गुरुवार सुबह एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। साउथ तालुक क्षेत्र स्थित कावेरी क्रशर कंपनी की खदान में खनन के दौरान करीब 40 फीट ऊंचाई से चट्टान का बड़ा हिस्सा मजदूरों पर गिर गया। हादसे में बिहार के रहने वाले 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना के समय खदान में करीब 18 मजदूर काम कर रहे थे। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शी एक्सकेवेटर ऑपरेटर परशुराम ने बताया कि जैसे ही उन्होंने काम शुरू करने के लिए मशीन चालू की, पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक ढह गया और मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।