news-details

बी एस ए ने 192स्कूलों को नोटिस थमाई

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत शैक्षिक सत्र में नये नामांकन के मामले में जिले के192विद्यालय फिसड्डी पाए गए हैं। पांच से कम नामांकन होने के कारण बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने सभी स्कूलों को नोटिस जारी की है और दो दिन के भीतर प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन की प्रगति में सुधार के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई का अल्टिमेटम दिया गया है।गौरीगंज विकास खंड के 57, अमेठी विकास खंड के 23,जामों विकास खंड के 20और तिलोई विकास खंड के 19स्कूलों में अप्रैल और मई के प्रथम सप्ताह में हुए नामांकनों की संख्या पांच से कम पाई गई है।नवीन नामांकन के मामले में विकास खंड भादर अब तक सबसे मजबूत स्थिति में है, यहां केवल तीन स्कूल ऐसे हैं जहां प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन संख्या पांच से कम दिख रही है।बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने नोटिस जारी करते हुए दो दिन के भीतर सुधार न होने पर कार्रवाई का अल्टिमेटम दिया है।