
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ
बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन 38 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए कुल 17,881 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सख्त निगरानी व्यवस्था की है।इस बार भी प्रदेश स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को सौंपी गई है, जबकि लखनऊ विश्वविद्यालय को लखनऊ सहित पांच जिलों—हरदोई, रायबरेली, लखीमपुर खीरी और सीतापुर—के लिए नोडल विश्वविद्यालय बनाया गया है। लखनऊ मंडल में कुल 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 30,286 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है—पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक। परीक्षा केंद्रों पर समय से प्रवेश और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रही। बायोमीट्रिक जांच और सीसीटीवी निगरानी के बीच परीक्षा कराई गई।BBAU केंद्र से परीक्षा देकर निकले एक अभ्यर्थी ने बताया कि पेपर तीन घंटे का था लेकिन उन्होंने इसे दो घंटे में ही हल कर लिया, और पेपर को “उबाऊ” बताया।प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मोबाइल, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं तथा गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी लागू है।