news-details

बाबा श्रवण दास कुटी का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर।  कुड़वार विकास खंड स्थित नीरसहिया गांव में बाबा श्रवण दास कुटी के सौंदर्यीकरण कार्य का मंगलवार को भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। आदि गंगा गोमती नदी के तट पर स्थित इस प्रसिद्ध कुटी के लिए पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से परियोजना शुरू की गई है। इसका शिलान्यास एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।इस परियोजना के तहत कुटी परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए कई विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें टीन शेड, टॉयलेट ब्लॉक, बेंच, वाटर कूलर, सोलर लाइट, बोरिंग और समरसेबल पंप शामिल हैं। इन कार्यों से क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे धार्मिक स्थल का आकर्षण बढ़ेगा।बाबा श्रवण दास कुटी इस क्षेत्र की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। यहां हर मंगलवार को एक विशाल मेला लगता है, जिसमें आसपास के जिलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। कुटी परिसर में बजरंग बली और शनि देव के मंदिर भी हैं, जिनसे श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पर्यटन विभाग की यह परियोजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर कुड़वार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू सिंह, ग्राम प्रधान श्याम बहादुर यादव, श्याम सुन्दर सिंह उर्फ लहूरी सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे।