news-details

बाबा कीनाराम की 427वीं जयंती पर होंगे विविध आयोजन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। अघोरपीठ हरिश्चंद्र घाट काशी की ओर से अधोर चतुर्दशी के पावन पर्व पर बाबा कीनाराम जी की 427वीं जयंती के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चंडेश्वर कपाली बाबा ने पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर की मध्यरात्रि 11 बजे महाश्मशान स्थित श्मशान पीठ पूजन होगा। इसके बाद साधकों के आध्यात्मिक उत्थान के लिए योगिनी चक्र पूजन का आयोजन किया जाएगा। 10 सितंबर को हरिश्चंद्र घाट स्थित चेतसिंह किला परिसर में भव्य सांस्कृतिक संध्या ‘एक शाम महाकाल के नाम’ आयोजित होगी। इसमें देशभर से आए कलाकार शास्त्रीय, उपशास्त्रीय और लोक संगीत की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रमुख शहनाई वादक महेंद्र प्रसन्ना के शहनाई वादन से होगा। भजन गायक राजन तिवारी सहित प्रभुनाथ राय, मदन राय, बलवंत सिंह, डॉ. अमलेश शुक्ला, श्रद्धा पांडेय, रिया राज, रोहित वर्मा, पूजा मोदनवाल, प्रियंका तिवारी समेत कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम धार्मिक आस्था, अघोर परंपरा और काशी की सांस्कृतिक विरासत का संगम होगा।