news-details

बीबी जी राम जी योजना में 125 दिन रोजगार की गारंटी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर/मोतिगरपुर। शनिवार को हमजाबाद स्थित कंपोजिट विद्यालय में वीबीजीरामजी ग्रा योजना की लोगो को जानकारी के लिए  जागरूकता गोष्ठी हुई। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी कहा  कि यह केंद्र सरकार की ग्रामीणो के समृद्धि की पहल है। योजना के तहत मजदूरों को वर्ष में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाएगी। यदि निर्धारित अवधि तक रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो  जिम्मेदार अधिकारियों के माध्यम से भत्ता देना होगा । कार्यक्रम मे लोगों को जागरूक करने के लिए  लाइव प्रसारण दिखाया  गया।गोष्ठी का शुभारंभ विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र  पुष्प अर्पित कर दर्जनभर श्रमिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित  किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित यह योजना ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने ग्रामीणों से योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक रहने की अपील की। डीसीएलएम के.डी. गोस्वामी ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह, प्रधानाध्यापक राकेश प्रताप सिंह, विमला कनौजिया, सचिव नितेश सिंह, सचिन कुमार, पिन्टू सिह, संजय चौहान आदि बडी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे।