news-details

बीबीएयू में योगिक व्यक्तित्व विकास शिविर शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के योग विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस–2026 के उपलक्ष्य में एक माह का ‘द्वितीय योगिक व्यक्तित्व विकास शिविर’ शुरू किया गया है। यह शिविर 22 मई से 21 जून तक चलेगा और प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा।6 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित इस शिविर में योगाभ्यास, ध्यान, प्राणायाम, भगवद्गीता मंत्रोच्चारण, कला एवं शिल्प, खेलकूद और जीवन कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने कहा कि योग बच्चों में मानसिक संतुलन, एकाग्रता और सकारात्मक सोच विकसित करता है। योग विभागाध्यक्ष डॉ. दिपेश्वर सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है।विश्वविद्यालय ने अभिभावकों से बच्चों को इस शिविर में शामिल कराने की अपील की है।