
PARDARSHI VIKASH NEWS Agra के वजीरपुरा (हरीपर्वत थाना क्षेत्र) में बीबीए छात्र हर्षित अरोड़ा (19) द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में आरोपी बनाए गए उसके पिता ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना 3 जून की रात की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, पश्चिमपुरी निवासी हर्षित अरोड़ा बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र था। उसकी मां ने आरोप लगाया है कि पति सईद कुरैशी के साथ लंबे समय से विवाद और मानसिक प्रताड़ना चल रही थी, जिसके चलते परिवार में तनाव बना रहता था। मां का कहना है कि शादी के बाद पति के व्यवहार में बदलाव आया और धर्म परिवर्तन तथा बच्चों के नाम बदलने को लेकर दबाव बनाया जाता था, जिससे घर में लगातार विवाद होता था।परिवार के अनुसार, बढ़ते मानसिक तनाव के बीच हर्षित ने 3 जून की रात कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। डीसीपी सिटी के अनुसार आरोपी ने कोर्ट में समर्पण किया है और अब पूरे मामले में साक्ष्य संकलन कर आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया जाएगा।