news-details

बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास  न्यूज़ कुरारा (हमीरपुर)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई कुरारा द्वारा संगठन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर विकासखंड सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके जीवन व योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने उनके पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया।इस मौके पर कई पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे और बाबू बालेश्वर लाल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।