news-details

अयोध्या दर्शन जाने की बात कहकर निकली युवती लापता

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर धीनपुर गांव की 24 वर्षीय कल्पना पटेल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। युवती के भाई अमित कुमार पटेल ने मऊआइमा थाने में तहरीर देकर बहन की सकुशल बरामदगी की मांग की है।परिजनों के अनुसार, कल्पना 23 जून की सुबह करीब 7:30 बजे अयोध्या दर्शन के लिए गांव के कुछ लोगों के साथ जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसने दो दिन में लौटने का आश्वासन दिया था, लेकिन 26 जून तक वापस नहीं आई। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।परिजनों ने अयोध्या जाकर खोजबीन की और रिश्तेदारों व परिचितों से भी संपर्क किया, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। जिन ग्रामीणों के साथ उसके जाने की बात कही गई थी, उन्होंने लौटने पर बताया कि कल्पना उनके साथ नहीं गई थी और न ही रास्ते में कहीं दिखाई दी।युवती के लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है और किसी अनहोनी की आशंका जता रहा है। प्रभारी निरीक्षक राममूर्ति यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।