news-details

अयोध्या पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या
नंदकिशोर यादव शनिवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने रामलला के दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने भावुक होकर कहा कि “भगवान राम हमारे पाहुन हैं, मैं अपने पाहुन के घर आया हूं।” राज्यपाल ने राम मंदिर को देश की आस्था और संस्कृति का प्रतीक बताते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से मर्यादा, त्याग और कर्तव्य का संदेश मिलता है। उन्होंने 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बने भव्य मंदिर को ऐतिहासिक बताया।