
PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र स्थित बेगमगंज में गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक आकाशवाणी के टावर पर चढ़ गया। युवक को ऊंचे टावर पर चढ़ता देख आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। युवक काफी ऊंचाई तक पहुंच गया था, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई। स्थानीय लोग भी लगातार युवक से नीचे उतरने की अपील करते रहे।करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।पुलिस के मुताबिक युवक शराब के नशे में था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।