news-details

अयोध्या में टेंट खोलते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में टेंट मजदूर जुबेर अहमद (33) की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना मुंडन भोज कार्यक्रम के बाद टेंट खोलते समय हुई, जब लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया और तेज करंट फैल गया। हादसे में जुबेर गंभीर रूप से झुलस गया।उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने इलाके में बिजली तारों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।