news-details

अयोध्या में शारदा सहायक नहर से युवक का शव बरामद

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में शारदा सहायक नहर से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना ज्ञानदीप मॉडर्न स्कूल डेहवा जसमड़ के पास नहर पुलिया के समीप की है। स्थानीय लोगों ने पानी में शव तैरता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर एसआई देवेंद्र त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार शव करीब 15 से 20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। युवक ने सफेद रंग की सैंडो बनियान पहन रखी थी और गले में लाल धागा बंधा हुआ था।शव काफी खराब अवस्था में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के गांवों और स्थानीय लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम, डीएनए परीक्षण और अन्य कानूनी प्रक्रिया के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया।प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि शव की तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए आसपास के जिलों के थानों में भेजी गई हैं, ताकि मृतक की पहचान जल्द हो सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।