
पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या
कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद पुरवा हवाओं ने मौसम में राहत दी है। रविवार से चल रही हवाओं के असर से अधिकतम तापमान में चार डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि उमस भरी गर्मी अभी भी बनी हुई है।पिछले दिनों तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा और सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई थी। अब मौसम में बदलाव के बाद लोग शाम के समय बाहर निकलकर राहत महसूस कर रहे हैं।मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के अंत तक अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पुरवा हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन उमस और गर्मी का असर बना रहेगा।वर्तमान में पुरवा हवाओं की रफ्तार करीब 7 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है। हल्के बादल छाने की भी संभावना जताई गई है, लेकिन तेज धूप के कारण गर्मी से पूरी राहत अभी नहीं मिलेगी।