news-details

अयोध्या जा रहे श्रद्धालु की प्रयागराज में सड़क हादसे में मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र में अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे छत्तीसगढ़ के एक श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार रात सरंगापुर स्थित एक ढाबे के सामने तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से 40 वर्षीय केशव राम सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करमा और फिर स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के ठाकुरदिया गांव के निवासी थे और अपने पांच-छह साथियों के साथ इनोवा वाहन से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। भोजन करने के बाद जब वह हाईवे किनारे खड़ी अपनी गाड़ी की ओर जा रहे थे, तभी प्रयागराज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर घूरपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल को अस्पताल ले जाया जा चुका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।