
पारदर्शी विकास सुल्तानपुर।रविवार को अवध स्वाभिमान मंच की आगामी कार्यक्रमों को लेकर तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक में मंच के प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले बृहद सदस्यता अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को मंच से जोड़ने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने एकजुट होकर मंच को अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। यहाँ प्रदेश संयोजक कमलेश वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सोनकर राकेश शर्मा प्रदेश महासचिव शक्ति प्रसाद तिवारी एडवोकेट सूचना एवं प्रचार मंत्री प्रदीप कौशल प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद हामिद राइन जिला संगठन मंत्री शुभम रावत आदि मौजूद रहे।