
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अवधी साहित्य संस्थान अमेठी का सातवां स्थापना दिवस समारोह 12 सितंबर को नगर स्थित वृंदावन होटल परिसर में आयोजित किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अर्जुन ने बताया कि समारोह का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे होगा। कार्यक्रम में साहित्यिक कवि गोष्ठी के साथ दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विमर्श एवं सारस्वत सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि समारोह में देश-विदेश से साहित्यकार, शिक्षाविद, कवि और लोक कलाकार सहभागिता करेंगे। समारोह में लोकगायिका कुसुम वर्मा, आल्हा सम्राट राम रथ पाण्डेय, अनन्या श्रीवास्तव सहित अन्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सम्मान समारोह में 21 साहित्यकारों को गोस्वामी तुलसीदास अवधी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।