news-details

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक सीज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS जसवंतनगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास मिली मोटरसाइकिल के दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस ने उसे भी सीज कर दिया। युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, सोमवार को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना प्रभारी कमल भाटी के नेतृत्व में टीम गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बाइक से छिमारा रोड की ओर जा रहा है और उसके पास अवैध हथियार है।सूचना पर पुलिस ने भैसान मोड़ के पास चेकिंग शुरू की। बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से देशी तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बृजेन्द्र उर्फ बल्ले निवासी नवलपुरा थाना सैफई बताया। पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद वाहन को सीज कर दिया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेजा गया है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।