news-details

अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदापुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है । गौरतलब हो कि 31 मई 26 की देर रात्रि थाना तिन्दवारी पुलिस गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही थी । इसी दौरान सेमरी रोड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ दिखाई दिया । पुलिस द्वारा उससे वहां घूमने का कारण पूछे जाने पर वह भागने का प्रयास करने लगा । पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया । तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुए । जिसके सम्बन्ध में थाना तिन्दवारी पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राहुल पुत्र रामरुप निवासी सेमरी थाना तिन्दवारी जनपद बांदा है।