
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐरवाकटरा थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 क्वार्टर नाजायज देशी शराब बरामद की है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर की गई कार्रवाई में आरोपी को अवैध शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा गया। मामले में थाना ऐरवाकटरा में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।