news-details

अवैध किडनी कांड में ईडी की एंट्री

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की टीम सिंडिकेट से जुड़े आरोपियों की अवैध कमाई, बैंक खातों, संपत्तियों और आर्थिक नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। हाल ही में ईडी अधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर मामले से जुड़े आरोपियों का पूरा ब्योरा जुटाया।गौरतलब है कि 29 मार्च को रावतपुर स्थित एक निजी अस्पताल में बिहार निवासी छात्र की किडनी मुजफ्फरनगर की महिला को प्रत्यारोपित की गई थी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि चार आरोपी अभी फरार हैं।ईडी अब आरोपियों के बैंक खाते, पैन कार्ड, संपत्ति खरीद-फरोख्त और धन के स्रोतों की जांच कर रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध कमाई को कहां और किस माध्यम से निवेश या छिपाया गया है। मामले में डॉक्टर, अस्पताल संचालक, एजेंट और अन्य सहयोगी पहले से पुलिस जांच के दायरे में हैं