news-details

अवैध हुक्का बार पर छापा, 16 गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास वाराणसी
सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर चल रहे अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लार्ड ऑफ शीशा रेस्टोरेंट और पूर्विका होटल के बेसमेंट में छापा मारकर कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया।जानकारी के अनुसार, बिना लाइसेंस के हुक्का बार संचालित किया जा रहा था और युवाओं को नशे की ओर आकर्षित किया जा रहा था। मौके से बड़ी मात्रा में हुक्का, पाइप, फ्लेवर और अन्य सामग्री बरामद की गई है।छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट संचालक सहित कई ग्राहक और कर्मचारी भी पकड़े गए। पूछताछ में सामने आया कि यह हुक्का बार अवैध रूप से चलाया जा रहा था और किसी प्रकार का लाइसेंस मौजूद नहीं था।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।