news-details

अधिवक्ता की मौत से बार एसोसिएशन में शोक की लहर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास, महोबा। नगर कुलपहाड़ के एक वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत हो जाने से बार एसोसिएशन में शोक की लहर दौड़ गई है। बार एसोसिएशन कुलपहाड़ के पूर्व सदस्य एवं बार एसोसिएशन महोबा के वर्तमान सदस्य मोहनलाल श्रीवास का बुधवार को बीमारी के चलते मौत हो गई, जिससे समस्त अधिवक्ताओं में शोक की लहर बनी हुई है। कुलपहाड़ बार संघ ने एक शोक सभा आयोजित कर मृतक आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर शौक संवेदना व्यक्त की और उनके परिजनों को दुःख की घड़ी में सहन शक्ति हेतु प्रार्थना की और समस्त अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायिक कार्यों से विरफत रहने का निर्णय लिया है। उक्त की जानकारी बार एसोसिएशन संघ के महासचिव बृजेंद्र द्विवेदी एडवोकेट ने दी।