
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कलेक्ट्रेट में डी एम की ओर से गुरुवार को की गई जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक के बाद अधिशासी अभियंता इंजीनियर अनिल कुमार राव ने स्टाफ बैठक करके जिलाधिकारी की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों पर शत प्रतिशत अमल करने पर जोर दिया। अधिशासी अभियंता ने अधीनस्थ सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं को निरंतर फील्ड विजिट करने और संचालित परियोजनाओं की जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।जिले में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित परियोजनाओं में राजस्व ग्रामों की संख्या 944है। इनमें से 699ग्रामों में नियमित जलापूर्ति हो रही है।233ग्राम जलापूर्ति से बाधित हैं।48ग्रामों में आंशिक जलापूर्ति हो रही है। अधिशासी अभियंता ने जलापूर्ति बाधित वाले ग्रामों में नियमित जलापूर्ति कराने के निर्देश दिए।उच्च जलाशयों के निर्माण की प्रगति 79फीसदी है।389ओवरहेड टैंक पूरे हुए हैं।रोड रेस्टोरेशन का काम लगभग सौ फीसदी पूरा हो चुका है।जिले में सबसे अधिक शिकायतें जलापूर्ति और गृह संयोजन को लेकर आई हैं। आई जी आर एस पोर्टल पर शिकायतें कम नहीं हो रही हैं। 89फीसदी जन शिकायतों का निस्तारण हो चुका है।