news-details

अदिति यादव टिप्पणी विवाद पर सियासत गरमाई

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। सपा नेता डॉक्टर नवल किशोर शाक्य के एक कार्यक्रम के दौरान मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने अदिति यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे विवाद के पीछे राजनीतिक साजिश है और भाजपा के लोग इसे मुद्दा बनाकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।डिंपल यादव ने कहा कि “ऐसे बयानबाजी भाजपा के लोगों ने ही कराई है” और इसे राम मंदिर जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि असली मुद्दों से जनता का ध्यान नहीं भटकना चाहिए और विकास व जनहित के सवालों पर चर्चा होनी चाहिए।वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी X (ट्विटर) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले में “षड्यंत्र की जड़ें दूर नहीं हैं” और यदि पुलिस दोषियों की पहचान करने में असमर्थ है तो सपा सहयोग करने को तैयार है। उनके इस बयान को भाजपा पर सीधा हमला माना जा रहा है।इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में कहा था कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में तुरंत FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी भाषा पर संयम रखने की नसीहत दी थी।उधर, सपा से जुड़ी अदिति यादव पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अब तक चार लोगों के खिलाफ अलग-अलग जिलों में FIR दर्ज की जा चुकी है। मामला बढ़ने के बाद यह मुद्दा अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का केंद्र बन गया है।