news-details

अतिक्रमण से जाम, पार्किंग और वेंडिंग जोन की मांग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
नगर में सड़क और पटरी पर लगातार बढ़ता अतिक्रमण लोगों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। इससे न सिर्फ आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि आए दिन जाम की स्थिति भी पैदा हो रही है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बावजूद हालात कुछ दिनों बाद फिर पहले जैसे हो जाते हैं।इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए व्यापारियों ने अहम सुझाव दिए हैं। उनका कहना है कि शहर में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोग अपनी गाड़ियां दुकानों के सामने खड़ी कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। इसको देखते हुए शहर के चार प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित पार्किंग स्थल विकसित करने की मांग की गई है।व्यापारियों ने ठेले और रेहड़ी वालों के लिए अलग वेंडिंग जोन तय करने का भी सुझाव दिया है, ताकि सड़क पर फैला अतिक्रमण कम हो सके। इसके साथ ही पीक आवर्स में विशेष ट्रैफिक प्रबंधन लागू करने की बात भी कही गई है।व्यापारियों का मानना है कि पार्किंग और वेंडिंग जोन बनने से न सिर्फ जाम कम होगा, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। प्रशासन ने भी इन सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।