
PARDARSHI VIKASH NEWS कुशीनगर जनपद के ग्रामीण इलाकों में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। वार्ड नं० 32 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी एवं पूर्व छात्र नेता अशोक सिंह ने जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए चकदेईया भरटोली (दलित बस्ती), चकदेईया चौराहा, ग्राम सभा शामपुर तथा ग्राम सभा शीघ्ला में नए हैंडपंप लगवाकर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई।हैंडपंप लगने के बाद गांवों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लंबे समय से पानी की समस्या झेल रहे लोगों के चेहरे खिल उठे। खासकर महिलाओं और बच्चों ने राहत की सांस ली, जिन्हें पहले पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था। ग्रामीणों ने इस कार्य को “जनसेवा का सच्चा उदाहरण” बताते हुए अशोक सिंह के प्रयासों की सराहना की।इस मौके पर अशोक सिंह ने कहा कि वह पिछले 25 वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रहे हैं और हमेशा गरीबों, जरूरतमंदों तथा वंचित वर्ग के लोगों की मदद को प्राथमिकता देते रहे हैं। उन्होंने कहा, “समाज के अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना ही मेरा उद्देश्य है। लोगों की दुआ और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”उन्होंने बताया कि एक निजी संस्था के सहयोग से क्षेत्र में कुल 25 हैंडपंप लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले चरण में चार स्थानों पर हैंडपंप स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि अन्य गांवों में भी जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान सभासद प्रभुनाथ सिंह, जनार्दन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं भंते पप्पू ने बौद्ध मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर हैंडपंपों का विधिवत शुभारंभ कराया।हैंडपंप स्थापना के बाद गांवों में मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि आज के समय में जहां लोग केवल वादे करते हैं, वहीं अशोक सिंह जमीन पर उतरकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का कार्य कर रहे हैं।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि यदि इसी तरह जनहित के कार्य होते रहे तो क्षेत्र की तस्वीर बदलने में देर नहीं लगेगी।