
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ/गुवाहाटी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को असम में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में हिमंता बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमंता बिस्वा सरमा और नवनियुक्त मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और जनकल्याणकारी कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि नई सरकार असम के विकास और सुशासन को नई दिशा देगी।गुवाहाटी एयरपोर्ट पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी का पारंपरिक असमिया शैली में भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और लोकनृत्य के माध्यम से उनका अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने जयघोष के साथ उनका स्वागत किया, जिसे मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर स्वीकार किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुआ यह शपथ ग्रहण समारोह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें कई राज्यों के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। समारोह के साथ असम में नई राजग सरकार के कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत हुई।