news-details

अस्मिता खेलो इंडिया में बेटियों का दमदार प्रदर्शन

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Banda

 युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय तथा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के संयुक्त प्रयास से आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया अभियान के तहत बाँदा में महिला खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक खेल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद में पहली बार हैंडबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी की प्रतियोगिताएं एक साथ आयोजित की गईं, जिसमें विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ खिलाड़ियों को कैप वितरण के साथ किया गया, जिससे पूरे मैदान में उत्साह का माहौल देखने को मिला। तीनों खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।प्रतियोगिता में सेंट जेवियर हाईस्कूल, सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरु राम राय पब्लिक स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थानों की टीमों ने भाग लिया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भागवत प्रसाद वॉलीबॉल एकेडमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आयोजकों ने इसे बाँदा की खेल प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।आयोजन के अंत में विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।