
PARDARSHI VIKASH NEWS वृंदावन पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।मीडिया से बातचीत में अरुण सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि वह कितनी बार राम मंदिर, काशी विश्वनाथ और बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं और धार्मिक स्थलों को लेकर सवाल खड़ा करना ठीक नहीं है।अरुण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान देश में विकास के साथ-साथ धार्मिक स्थलों का भी व्यापक विकास हुआ है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और उज्जैन में विकास कार्यों का उदाहरण दिया।उन्होंने दावा किया कि इन 12 वर्षों में धार्मिक पर्यटन में भारी बढ़ोतरी हुई है और श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ी है।इंडिया गठबंधन को लेकर भी उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि इसमें आंतरिक मतभेद चल रहा है और अब यह कमजोर हो चुका है।पेपर लीक मुद्दे पर विरोध करने वाले संगठनों पर भी उन्होंने टिप्पणी की और कहा कि सरकार की नीति स्पष्ट है—गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई होगी और किसी को बचाया नहीं जाएगा।वृंदावन दौरे के दौरान उनके साथ कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।