
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज और विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, पेयजल, शौचालय तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।