news-details

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ हमीरपुर। अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली तथा पुलिसकर्मियों की अनुशासन, एकरूपता और कार्यकुशलता का जायजा लिया। इस दौरान टोलवार ड्रिल कराई गई और जवानों को शारीरिक रूप से फिट एवं स्वस्थ रहने के लिए दौड़ भी लगवाई गई। निरीक्षण के दौरान यूपी-112 पीआरवी चार पहिया वाहनों, दंगा नियंत्रण उपकरणों एवं अभिलेखों की जांच की गई। पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में विभिन्न विभागीय अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया।