news-details

अपर पुलिस अधीक्षक को भावपूर्ण विदाई

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में आज पुलिस लाइन हमीरपुर में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने मनोज कुमार गुप्ता के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा तथा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।विदाई समारोह में मौजूद अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए उनके साथ कार्य करना गौरवपूर्ण बताया और भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।