
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा थाना मटौंध का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय व परिसर, विभिन्न अभिलेखों, मालखाना एवं शस्त्रागार कम्प्यूटर कक्ष, बैरक, मेस तथा थाने की साफ-सफाई आदि का गहन अवलोकन किया गया तथा कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही अभिलेखों के समुचित रख-रखाव एवं नियमित अद्यावधिकरण सुनिश्चित करने, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा जनसुनवाई की गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस कर्मियों को आमजन के प्रति संवेदनशील एवं तत्पर रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया ।