news-details

अपहृत किशोर को आरपीएफ ने सुरक्षित बचाया

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। उन्नाव से अगवा किए गए एक किशोर को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्लेटफॉर्म नंबर-8 पर ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल प्रियंका मौर्या को किशोर संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला, जिसके बाद उसे आरपीएफ पोस्ट लाया गया। पूछताछ में किशोर ने बताया कि घर से निकलने के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने उसे जबरन एक वैन में बैठा लिया था। मौका मिलने पर वह उनके चंगुल से भाग निकला और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंच गया। आरपीएफ ने उसके परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि अचलगंज थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट पहले से दर्ज है।कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोर को उसके परिजनों और उन्नाव पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अब कथित अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी है।