
पारदर्शी विकास न्यूज़ प्रयागराज
नैनी क्षेत्र में प्रयागराज-रीवा हाईवे पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नए यमुना पुल के पास एक खाली ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट नीचे गिर गया और नीचे स्थित एक क्लीनिक में जा घुसा।गनीमत रही कि हादसे के समय क्लीनिक बंद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक प्रयागराज से रीवा की ओर जा रहा था, तभी सामने से रॉन्ग साइड में आ रही कार को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया।ट्रक रेलिंग तोड़कर सीधे नीचे जा गिरा, जिससे इलाके में तेज आवाज के साथ अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और पुलिस को सूचना दी।सूचना पर नैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। चालक को हल्की चोटें आई हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।पुलिस के अनुसार हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और रॉन्ग साइड से आई कार की भी जानकारी जुटाई जा रही है।