news-details

अनुदेशकों ने जताया 17 हजार मानदेय पर आभार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन की जनपद बांदा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक बबेरू स्थित दुलारी गार्डन में आयोजित हुई। बैठक में अनुदेशकों ने 17 हजार रुपये मानदेय लागू किए जाने पर मुख्यमंत्री और सर्वोच्च न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया।बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। जिलाध्यक्ष सुशील पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, अनुदेशकों की समस्याओं और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई।संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विजय करण पाल को बबेरू ब्लॉक अध्यक्ष तथा कमल कुमार यादव को कमासिन ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिला संयोजक अतुल अवस्थी और महामंत्री राकेश कुमार ने संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।वक्ताओं ने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों को 17 हजार रुपये मानदेय मिलने से लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। इसे अनुदेशकों के संघर्ष और एकजुटता की जीत बताया गया।जिलाध्यक्ष सुशील पाण्डेय ने कहा कि संगठन अनुदेशकों के सम्मान, अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।