news-details

अनुदेशक की इलाज के दौरान मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जनगणना ड्यूटी से घर लौटते समय सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई अनुदेशक प्रज्ञा यादव का लंबी चिकित्सा के बाद निधन हो गया। वह मुसाफिरखाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिंडारा करनाई में तैनात थीं और जनगणना-2027 में प्रगणक के रूप में कार्यरत थीं। 29 मई को जनगणना कार्य पूरा कर पति रविशंकर यादव के साथ घर लौटते समय जामो-भादर मार्ग पर नीमी कुटिया तिराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रज्ञा का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। उनके पति का उपचार अभी जारी है।घटना से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न शिक्षक संगठनों और अनुदेशक कल्याण समिति ने दिवंगत शिक्षिका को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।