
Pardarshi Vikas News Kushinagar
मेहनत और लगन का परिणाम हमेशा सुखद होता है, और इसे साबित किया है रामनगर की होनहार छात्रा अनुष्का प्रजापति ने। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 91.5 प्रतिशत अंक हासिल कर अनुष्का ने महर्षि अरविंद इंटर कॉलेज, कसया में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, अनुष्का के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर और मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी जाहिर की। पिता मनोज प्रजापति अपनी बेटी की सफलता से भावुक नजर आए और उन्होंने फूल-माला पहनाकर अनुष्का को सम्मानित किया।
विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि अनुष्का की यह सफलता उसकी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया।
अनुष्का प्रजापति की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी है कि निरंतर प्रयास और दृढ़ निश्चय से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।