news-details

Amrita Singh बनी कानपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त

You can share this post!

pardarshi vikas news 

उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार देर रात प्रशासनिक तबादला सूची जारी करते हुए रायबरेली जिला प्रशासन में बड़ा बदलाव किया है। जिले की अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) Amrita Singh का तबादला कर उन्हें कानपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है।अमृता सिंह 27 फरवरी 2024 से रायबरेली में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) के पद पर कार्यरत थीं। उनके कार्यकाल के दौरान जिले में राजस्व से जुड़े मामलों के निस्तारण और प्रशासनिक कार्यों में तेजी देखने को मिली। शासन स्तर पर उनके कामकाज को प्रभावी माना गया।वहीं अब रायबरेली में नए एडीएम (वित्त एवं राजस्व) के रूप में Sahdev Kumar Mishra की तैनाती की गई है। सहदेव कुमार मिश्रा 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं और उन्हें प्रशासनिक कार्यों का लंबा अनुभव प्राप्त है। रायबरेली आने से पहले वह गोरखपुर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर तैनात थे।इसके अलावा वह सोनभद्र में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) और लखनऊ स्थित राजस्व परिषद में ओएसडी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शासन के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।बताया जा रहा है कि नवागत एडीएम सहदेव कुमार मिश्रा जल्द ही रायबरेली पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनके अनुभव का लाभ जिले की राजस्व वसूली, प्रशासनिक समन्वय और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।