
अमेठी। नेहरू युवा केन्द्र की अवकाश प्राप्त पूर्व उप निदेशक और जिला युवा अधिकारी अमेठी रहीं डॉ आराधना राज ने शुक्रवार को दोपहर बाद अमरनाथ यात्रा शुरू की। अमेठी के लोगों ने उनकी अमरनाथ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं हैं और ईश्वर से मंगलमय यात्रा के लिए प्रार्थना की है। डा आराधना राज ने अपने पूज्यनीय माता पिता, सभी पितरों और सभी आत्मीय जनों का आशीर्वाद लेकर यात्रा प्रारम्भ की। वरिष्ठ नागरिक और पत्रकार डा अंगद सिंह, पर्यावरण विद् डॉ अर्जुन पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार और बामसेफ के जिला संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रमुख डॉ धनंजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अम्बरीष मिश्र, डॉ संतोष श्रीवास्तव, पूर्व राष्ट्रीय सेवा कर्मी और शिवप्रताप इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार राव, पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया, ललित कुमार आदि ने खुशी जताई है और डा आराधना राज को मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।