news-details

अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने किया मोदी और स्मृति का गुणगान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी/भादर ।  मंगलवार को भाजपा नेता अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने भेंवई में जनसंवाद चौपाल लगाई। चौपाल में उन्होंने केन्द्र सरकार की 12वर्ष की उपलब्धियों के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के  विकास कार्यों का गुणगान किया। विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट की दावेदारी का उल्लेख करते हुए  जनता से सहयोग,समर्थन और आशीर्वाद भी मांगा।उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराने के साथ क्षेत्र का समग्र विकास और जनता की खुशहाली हमारी प्राथमिकता है।डबल इंजन सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 12साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को एक मजबूत और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने का काम किया है। दुनिया के मजबूत देश भी अब भारत की विदेश नीति और रक्षा नीति का लोहा मानते हैं।