news-details

अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने गोरखापुर में सुनी मन की बात

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  भाजपा नेता और पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने रविवार को गोरखापुर पोलिंग बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन  की बात के कार्यक्रम को सुना।मंडेरिका में जनसंवाद चौपाल लगाई। चौपाल में उन्होंने जनता की समस्यायों को सुना और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया।अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने कार्यकर्ताओं से राजनीति की बातें कीं और 2027 के चुनाव में सभी पोलिंग बूथों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के संदेश दिए।चौपाल के दौरान लोगों की समस्यायों को सुनते समय अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और उन्हें जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बन्ध में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश को गंभीरतापूर्वक अमल में लाने पर जोर दिया।अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सभी राष्ट्रीय समस्याओं का हल करके भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र की तरफ आगे बढ़ाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रयास से अमेठी संसदीय क्षेत्र को डबल इंजन सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि अमेठी के विकास और क्षेत्र की खुशहाली के मकसद से लगातार जनता के बीच जा रहे हैं, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद अमेठी को जरूर मिलेगा।मन की बात और चौपाल कार्यक्रम में कन्हैया लाल पांडेय, राजेश शुक्ला, संतोष पाण्डेय, विजय पाल उपाध्याय, अश्विनी सिंह,रणांजय सिंह आदि मौजूद रहे।