news-details

अमेठी  विधायक ने डीएम को लिखा पत्र

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी । विधायक महाराजी प्रजापति ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ककवा रोड स्थित ओवरब्रिज से पुलिस लाइन तक जर्जर हो चुके मार्ग के निर्माण की मांग की है। उन्होंने बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव और आमजन को हो रही परेशानियों का हवाला देते हुए सड़क निर्माण के साथ स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है। विधायक ने पत्र में कहा कि विधानसभा क्षेत्र अमेठी के अंतर्गत नगर स्थित ककवा रोड पर ओवरब्रिज से पुलिस लाइन के आगे तक का संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव होने से हालात और गंभीर हो जाते हैं। पत्र के अनुसार, सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ होने से राहगीरों, दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों के साथ आसपास के ग्रामीणों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर जलभराव के कारण आवागमन भी बाधित हो रहा है।विधायक ने कहा कि यह मार्ग नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसलिए जनहित में इसका शीघ्र निर्माण कराया जाना आवश्यक है।