
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी । मंगलवार की रात आवास विकास स्थित अमेठी विधायक आवास पर हुए हंगामे और मारपीट के मामले में पुलिस ने नामजद पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाना अमेठी पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है। थाना अमेठी में मुकदमा संख्या 115/25 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और 7 सीएलए एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बलराम यादव पुत्र श्रीराम यादव, निवासी खाझा, थाना पीपरपुर, शेर बहादुर यादव पुत्र रामकरन यादव, निवासी घटकौर, थाना पीपरपुर, मनुपाल (पुत्र रामअवध, निवासी ढेमा, थाना रामगंज), धर्मराज यादव (पुत्र श्रीराम यादव, निवासी कनकापुर मजरे भीमी) और विपिन यादव (पुत्र अमरनाथ यादव, निवासी कनकापुर मजरे भीमी) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी मामले में वांछित थे। आरोप है कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया था, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग विधायक आवास पहुंचे थे।इस दौरान गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पाण्डेय, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह सहित थाना अमेठी के पुलिसकर्मी शामिल रहे।